.......

Add To collaction

ब्रीफ टेल्स– चुप हो जा

★★★

मनोज, अपनी बहन अंजली के साथ जंगल के रास्ते से होते हुए घर जा रहा था। बकबक करते हुए मनोज को चुप कराते हुए अंजली बोली। "चुप हो जा। सुनसान रास्तों में इतना नही बोला करते। चुड़ैल तुझे उठा कर ले जाएगी।"

कहकर अंजली पहले से भी तेजी के साथ चलने लगी और मनोज चुप चाप उसके पीछे चल दिया।

मोर को देख कर अंजली खुश होते हुए बोली। "मनोज!"  पर उसे कोई जवाब नही मिला।

अंजली ने पीछे मुड़कर देखा और पाया कि मनोज वहां से गायब था।

★★★

   0
0 Comments